प्रात हो कि रात हो
“प्रात हो कि रात हो संग हो न साथ हो
सूर्य से बढ़े चलो चन्द्र से बढ़े चलो
वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!”
— द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी
ये पंक्तियाँ मैंने बचपन में पढ़ी थीं और यह सरल-सी कविता आज भी मुझे प्रेरित करती है। अपने हिंदी लेखों की इस छोटी-सी शुरुआत मैं इसी सोच के साथ कर रहा हूँ। ऊँचाइयाँ छूना हमारे बस में हो न हो, मगर निरंतर प्रयास के लिए हम सभी के पास दिन के चौबीस घंटे हैं।
मेरी कोशिश रहेगी कि रोज़ाना मैं एक-आध छोटे-बड़े लेख यहाँ पेश कर सकूँ।